कोटा के शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी का नाम अब रूद्र जाट हो गया है। राज्य सरकार ने उनके लिंग परिवर्तन और नाम बदलने की अनुमति दे दी है। इसके बाद सरकारी सेवा रिकॉर्ड में भी उनका नाम और लिंग बदला जाएगा। बतादें, मंदोदरी चौधरी राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, नांता महल में पीटीआई टीचर के पद पर कार्यरत हैं। राज्य सरकार से मांगी थी परमिशन उन्होंने राजस्थान सेवा नियम 1991 के नियम 8ए के तहत महिला से पुरुष के रूप में लिंग परिवर्तन और अपना नाम रुद्र जाट रखने की अनुमति मांगी थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के निदेशक ललित कुमार ने सरकारी अनुमति जारी की है। सरकारी रिकॉर्ड में भी मंदोदरी चौधरी का नाम रूद्र चौधरी शिक्षा विभाग ने ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 और 2020 के प्रावधानों के अनुसार लिंग परिवर्तन की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की शर्त पर सेवा अभिलेखों में बदलाव की मंजूरी दी है। अब संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें सरकारी रिकॉर्ड में रुद्र जाट के नाम से दर्ज किया जाएगा।