कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पंचायत समिति के 66 और जिला परिषद के 11 वार्डों में आज वोटिंग हुई। आज जिले की 4 पंचायत समितियों में वोट डाले गए, जिनमें बहरोड़, मेढ़, नीमराना और विराटनगर शामिल है। मतदान के लिए कुल 113 केंद्र बनाए गए थे। नीमराना के फौलादपुर बूथ पर वोटर्स की लाइन लगी रही। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बहरोड़ के गंडाला में आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतगणना 20 नवंबर को होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, सरपंच पद के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा। पंचायत समितियों में मतदान प्रतिशत कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद का मतदान देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS-