कोटपूतली में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की पहल पर कोटपूतली में 1 से 7 नवंबर 2026 तक BRICS सतत जीवनशैली सप्ताह मनाया जाएगा। आगामी BRICS शिखर सम्मेलन के मद्देनजर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य आमजन, औद्योगिक इकाइयों और संस्थानों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना है। यह सप्ताह मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) के तहत आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्रीय कार्यालय ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आमजन से पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। हर दिन के लिए अलग विषय तय सप्ताह के सातों दिन पर्यावरण संरक्षण के अलग-अलग विषयों पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत 1 नवंबर को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, 2 नवंबर को ऊर्जा बचाने और 3 नवंबर को जल संरक्षण पर जोर रहेगा। इसी तरह 4 नवंबर को सतत खाद्य प्रणाली अपनाने, 5 नवंबर को एकल उपयोग प्लास्टिक को मना करने, 6 नवंबर को ई-कचरा कम करने और 7 नवंबर को कचरा कम करने से जुड़ी गतिविधियां होंगी। औद्योगिक इकाइयों से भागीदारी की अपील प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने औद्योगिक प्रतिष्ठानों से निर्धारित विषयों के अनुसार गतिविधियां आयोजित करने तथा कर्मचारियों और अन्य हितधारकों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है। GRAP नियमों की पालना पर भी जोर प्रशासन ने लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के नियमों की पालना करने की अपील भी की है। औद्योगिक इकाइयों को वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नियमित रूप से संचालित करने, निर्माण और तोड़फोड़ के दौरान उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने तथा खुले में कचरा या अन्य सामग्री नहीं जलाने के निर्देश दिए गए हैं।