कोटपूतली-बहरोड जिले की चार पंचायत समितियों में कल मतदान होगा। तीसरे चरण के मतदान में नीमराणा, बहरोड़, विराटनगर और मैड-कुंडला की 109 ग्राम पंचायतों में 113 मतदान केंद्रों पर 342 बूथ बनाए गए हैं। मतदान दलों को मंगलवार को राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण और परीक्षण के बाद तय मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इस चरण में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य (डेलिगेट) पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 2 लाख 95 हजार 216 मतदाता हैं। 164 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका ने कहा कि मतदान दलों के ठहरने, खाने-पीने और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने चुनाव कार्य से अनुपस्थित रहने और लापरवाही के मामलों में 164 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है।