कोटपूतली में सेवा भारती समिति ने प्रकल्प शिक्षिकाओं और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग और मासिक बैठक की। बैठक में 12 बस्तियों में स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने की जानकारी दी गई। सामूहिक विवाह की तारीख भी तय की गई। बैठक में अलग-अलग प्रकल्पों के संचालन पर चर्चा हुई। महिला स्वावलंबन, स्वास्थ्य, संस्कार और बाल विकास पर भी बात हुई। प्रांत संरक्षक महेश गोयल ने गतिविधियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। स्वावलंबन आयाम के तहत सुनीता स्वामी ने सिलाई प्रकल्प शुरू करने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने कहा कि बुनियादी सिलाई प्रशिक्षण से केंद्र शुरू किया जा सकता है। इससे महिलाओं को सिलाई का हुनर सिखाकर स्वावलंबी बनाने में मदद मिलेगी। 12 बस्तियों में शुरू होंगे स्वास्थ्य कार्यक्रम भूपेंद्र सोनी और जिला मंत्री महेश सैनी ने बताया कि आने वाले समय में 12 बस्तियों में स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें BP और शुगर की जांच सहित स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियां होंगी। बैठक में सुपोषित भारत अभियान के तहत पहले किए गए काम और उनसे मिले अनुभव भी साझा किए गए। 20 फरवरी को होगा श्रीराम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह बैठक में तय किया गया कि श्रीराम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह 20 फरवरी 2027, शनिवार को होगा।