बूंदी| साहित्यकार सुमनलता शर्मा को उनकी लघुकथा पुस्तक मन की धूप के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए समारोह में सम्मानित किया। साहित्य और सृजन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संस्था कादंबरी की ओर से 31 अक्टूबर को हुए सम्मान समारोह में उन्हें नकद राशि और सम्मान-पत्र दिया गया। उनकी रचनाएं करीब 30 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझा संकलनों के साथ कई साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। मन की धूप उनकी पहली लघुकथा पुस्तक है।