कोटा शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग दैनिक भास्कर के ‘भास्कर समाधान’ पर सफाई, सीवरेज और जल निकासी से जुड़ी समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं। कहीं कॉलोनी का कचरा एक जगह जमा होने से गंदगी फैल रही है तो कहीं खुले सीवर चैंबर से गंदा पानी सड़कों पर आ रहा है। वहीं, रोड लाइट और ड्रेनेज व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... पार्षद सुरेंद्र कुमार बने आज के 'पब्लिक के स्टार' बोरखेड़ा स्थित बांरा रोड से जसवंत ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण बारिश का पूरा पानी सड़कों पर भर जाता है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। समस्या सामने आने के बाद वार्ड पार्षद सुरेंद्र कुमार ने पहल कर इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिली। मधुवन कॉलोनी में खराब रोड लाइट की समस्या हुई हल बालाजी आवास-1 स्थित मधुवन कॉलोनी से विजय बहादुर ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनके घर के पास की रोड लाइट कई दिनों से खराब पड़ी हुई है। इसके कारण रात के समय अंधेरा रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने रोड लाइट की समस्या का समाधान करवा दिया। इससे स्थानीय लोगों को राहत मिली। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... गोविंद नगर में एक जगह डाला जा रहा पूरी कॉलोनी का कचरा गोविंद नगर से भरत कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि कॉलोनी का पूरा कचरा एक कोने में डाल दिया जाता है। इससे वहां कचरे का ढेर जमा हो गया है। आसपास गंदगी फैलने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से कचरा उठवाने और नियमित सफाई करवाने की मांग की है। संजय नगर में खुला सीवर चैंबर, सड़क पर फैल रहा गंदा पानी बिलाल मस्जिद रोड, संजय नगर से जय कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि क्षेत्र में काफी समय से सीवर चैंबर खुला पड़ा है। इसके कारण सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और आसपास गंदगी भी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से सीवर चैंबर को ठीक करवाने और गंदे पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1. पार्षद सुरेंद्र कुमार गुप्ता बने 'पब्लिक के स्टार’:कहीं नालियां जाम तो कहीं झुके बिजली के खंभे 2. आमजन की आवाज 'भास्कर समाधान':दो महीने से अंधेरे में 'गांधी–नेहरु–शास्त्री' स्मारक, त्योहारी सीजन में अतिक्रमण बना समस्या 3.'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार': निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 4.'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल: कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 5.'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार': जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 6.पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार': पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 7. कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान: जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 8. भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान: झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 9. हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर': नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित