शहर के मेवाड़ी गेट स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले फल-सब्जी मंडी में घनश्याम भाई जगवानी को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया मंडी में आयोजित की गई। चुनाव के बाद व्यापारियों ने घनश्याम जगवानी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान वेदराज भाटी, गोपाल दगदी, रमेश, मिडू लाल, सूरज, सोनू, पवन भाटी, दुर्गा, प्रमोद और शकील समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने नए अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंडी के विकास, व्यापारिक सुविधाएं बढ़ाने और व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर मिलकर काम करने की बात कही। मंडी की व्यवस्थाएं बेहतर होने की उम्मीद भी जताई।