भीलवाड़ा | आजाद नगर स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल (गर्ल्स) का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 10वीं में 66 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं। 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली तीन छात्राओं में दृष्टि महेश्वरी ने 97.6 प्रतिशत, अलास्का रॉय साध ने 97 प्रतिशत, देशना जैन ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 90 से 95 प्रतिशत श्रेणी में 8 छात्राएं रहीं। 85 से 90 प्रतिशत में 10 छात्राएं रहीं। 80 से 85 प्रतिशत में 7 छात्राएं रहीं। 75 से 80 प्रतिशत में 13 छात्राएं रहीं। 70 से 75 प्रतिशत में 8 छात्राएं रहीं। 60 से 70 प्रतिशत में 15 छात्राएं रहीं। 55 से 60 प्रतिशत श्रेणी में 2 छात्राओं ने अंक हासिल किए। छात्राओं को कलम और उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। समिति अध्यक्ष ओम नराणीवाल ने छात्राओं और शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए बधाई दी।