राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मलारना डूंगर पंचायत समिति की 29 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के दावेदारों के नाम सामने आए हैं। कई पंचायतों में चार से पांच, जबकि कुछ में पांच से ज्यादा दावेदार हैं। दैनिक भास्कर न्यूज ऐप की टीम गांवों में पहुंची और सरपंच पद के लिए दावेदारी कर रहे लोगों के नाम जुटाए। गांवों में चुनावी जोड़तोड़ और जीत के समीकरण बनाए जा रहे हैं। दावेदारों की संख्या नामांकन के बाद साफ होगी। नामांकन के दौरान इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। तीसरे चरण में सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। चौथे चरण के दावेदारों की सूची 11 नवंबर को दैनिक भास्कर न्यूज ऐप पर देखी जा सकेगी।