जयपुर एयरपोर्ट पर रविवार को अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और सानिया चंडोक नजर आईं। दोनों जयपुर से मुंबई के लिए रवाना हो रही थीं। मल्लिका शेरावत पिंक लहंगे में वेडिंग अटायर पहने एयरपोर्ट पर पहुंचीं। वे जयपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। एयरपोर्ट पर उनका बिंदास अंदाज देखने को मिला। वहीं, सानिया चंडोक भी कुछ दिनों से जयपुर में थीं और एक फंक्शन में हिस्सा लेने के बाद मुंबई लौट रही थीं। एयरपोर्ट पर उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वेलकम और डबल धमाल में नजर आईं थी मल्लिका मल्लिका शेरावत हिंदी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उनका फिल्मी सफर 2002 में फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से शुरू हुआ। 2003 में आई फिल्म ‘ख्वाहिश’ में मुख्य भूमिका निभाने के बाद उन्हें पहचान मिली। 2004 की फिल्म ‘मर्डर’ ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई। इसके बाद वे ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’, ‘वेलकम’, ‘डबल धमाल’ और ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। मल्लिका ने हिंदी फिल्मों के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। वे जैकी चैन के साथ चीनी फिल्म ‘द मिथ’ में दिखाई दीं। सानिया चंडोक ने फैंस के साथ फोटो खिंचवाई सानिया चंडोक क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बहू हैं। वे बिजनेसमैन है और मुंबई में पालतू जानवरों की देखभाल और ग्रूमिंग से जुड़ा बिजनेस चलाती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।