मांडा | मांडा पंचायत में रविवार को नवनिर्वाचित सरपंच यशवंत मेघवाल एवं उपसरपंच कुबेर जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित वार्ड पंचों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं समर्थकों की ओर से नवनिर्वाचित सरपंच यशवंत मेघवाल एवं उपसरपंच कुबेर जोशी का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के विकास एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। इस दौरान सभी वार्ड पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।