झुंझुनूं में मण्डावा पंचायत समिति चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने सभी 15 वार्डों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन विधायक एवं जिला अध्यक्ष रीटा चौधरी ने प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न आवंटन से जुड़े फॉर्म निर्वाचन अधिकारी (RO) को जमा करवाए। इस दौरान मण्डावा नगरपालिका अध्यक्ष सज्जन मिश्रा, नरेश सोनी, शीशराम बुरड़क सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले की चार पंचायत समितियों में चौथे चरण के तहत 14 नवंबर को मतदान होगा। इनमें खेतड़ी, बबाई, मण्डावा और अलसीसर पंचायत समितियां शामिल हैं। इन पंचायत समितियों में कुल 115 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें खेतड़ी में 30, बबाई में 26, मण्डावा में 27 और अलसीसर में 32 ग्राम पंचायतें हैं। मतदान के बाद 20 नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। देखें.. मंडावा पंचायत समिति के वार्डवार प्रत्याशी