जोधपुर के मथानिया थाना क्षेत्र में करंट लगने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान ट्रांसफॉर्मर के तारों की चपेट में आ गया। हादसा शुक्रवार का है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मथानिया थाना ASI सोहन लाल ने बताया कि हादसे में रितेश (8) पुत्र सुमेरराम माली निवासी बालरवा की मौत हो गई। बच्चे के पिता किसान है। ASI ने बताया कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। मकान के पास एक सिंगल फेज का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसके पास अर्थिंग का तार लगा हुआ था। बच्चा खेलते-खेलते तारों की चपेट में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन पहुंचे और उसे मथानिया हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।