बाड़मेर अणुव्रत समिति बाड़मेर के तत्वावधान में वर्धमान संस्कार पाठशाला ढाणी बाजार में अणुव्रत इको फेस्टिवल कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता एडवोकेट मुकेश जैन ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सहमंत्री कवयित्री नीलम जैन नीलजीत ने अणुव्रत गीत संयममय जीवन है से की। अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष बाबूलाल बोथरा और मुकेश भाईपा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। एडवोकेट मुकेश जैन ने कहा पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। त्योहारों को पर्यावरण के अनुकूल मनाने के लिए प्रेरित करना है। पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी जरूरी है। जैन ने कहा पर्यावरण के मित्र बनकर अपने काम करें। समिति अध्यक्ष पवन संखलेचा नमन ने कहा अणुव्रत के 11 नियम की पालना में पर्यावरण संरक्षण पहला कर्तव्य है। दीपावली के दौरान पटाखे नहीं छोड़ने की अपील की। तेज आवाज वाले पटाखों से बचने की बात कही। जल, वायु, ध्वनि, मुद्रा प्रदूषण कम करने पर जोर दिया। नमन ने कहा इको फ्रेंडली फेस्टिवल का उद्देश्य त्योहार की खुशियों के साथ प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। पटाखों, प्लास्टिक, प्रदूषण फैलाने वाली सामग्री से बचना है। प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने हैं। संयम, अहिंसा, सह-अस्तित्व की भावना के साथ उत्सव मनाने की संस्कृति बनानी है। अध्यक्ष मुकेश जैन ने पाठशाला के विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। दीपावली पर तेज आवाज वाले पटाखे न छोड़ने की शपथ दिलाई। पारितोषिक का लाभ जेठमल जैन, सुल्तानमल जैन एडवोकेट परिवार ने लिया। शिक्षिका निकिता सिंघवी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बाड़मेर. पोस्टर का विमोचन करते हुए।