वेस्टइंडीज ने मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने 170 रन का टारगेट दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ब्रैंडन किंग 81 और कवेम हॉज 31 रन बनाकर नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की जीत के हीरो जोमेल वारिकन रहे। उन्होंने मैच में कुल 9 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। ब्रैंडन किंग और हॉज ने दिलाई जीत 170 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को ब्रैंडन किंग और जॉन कैंपबेल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 112 रन जोड़े। कैंपबेल 49 रन बनाकर शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद तेगनारायण चंद्रपॉल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हसन महमूद ने पवेलियन भेजा। हालांकि, किंग और हॉज ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 50 रन की साझेदारी की। बांग्लादेशी ने 79/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया शनिवार को मैच के चौथे दिन बांग्लादेशी टीम ने 79/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया। उसने पहले सेशन में 63 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट गंवाए। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके। जोमेल वारिकन ने 4 विकेट लिए। शमार जोसेफ को एक विकेट मिला। नईम हसन ने फिफ्टी लगाई नईम हसन ने 18 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वे 91 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। नईम ने टेस्ट करियर में पहली फिफ्टी लगाई। वहीं, जाकिर अली ने 22 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर आउट हुए। टेलर में कोई बैटर दहाई का आंकड़ा हासिल नहीं कर सका। वेस्टइंडीज पहली पारी 245 पर सिमटी वेस्टइंडीज की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई थी। टीम ने तीसरे दिन 4 विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरू किया। तेगनारायण चंद्रपॉल ने 56 और जस्टिन ग्रीव्स ने 46 रन बनाए। कप्तान रोस्टन चेज 43 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। मेहदी हसन मिराज और ताइजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले। शादमान इस्लाम ने पहली पारी में शतक लगाया बांग्लादेश ने पहली पारी में 272 रन बनाए थे। टीम के लिए शादमान इस्लाम ने 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 234 गेंदों का सामना किया और 11 चौके लगाए। उनके अलावा तौहीद हृदोय ने 42 और लिटन दास ने नाबाद 34 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। जोशुआ बिशप को 2 विकेट मिले। शमर जोसेफ ने भी 2 विकेट हासिल किए। -------------------------------------------------------- टेस्ट क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की दूसरी पारी लड़खड़ाई, 79 रन पर 6 विकेट गंवाए बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 79 रन बनाए हैं। जाकेर अली 18 और नईम हसन 18 रन बनाकर नाबाद हैं। पढ़ें पूरी खबर