धौलपुर-मुरैना मार्ग पर रविवार को स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में एक महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6छह लोग घायल हुए। घटना मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बाबा देवपुरी के पास हुई, जो धौलपुर से करीब 8 किलोमीटर दूर है। स्कॉर्पियो सवार लोग भोपाल से उत्तर प्रदेश के बदायूं जा रहे थे। बाबा देवपुरी के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। धौलपुर जिला अस्पताल पास होने के कारण घायलों को वहां भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनका इलाज शुरू किया गया। दो घायलों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।