नागौर कृषि उपज मंडी में बुधवार को कृषि जिंसों के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। जीरे का अधिकतम भाव 26,700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। वहीं, इसबगोल 19,500 रुपए और सौंफ 16,000 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। सरसों (रायड़ा) का अधिकतम भाव 8,600 रुपए दर्ज किया गया। दूसरी ओर मूंग, ग्वार और चने के भाव में पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले नरमी रही। मंडी समिति की ओर से जारी भाव सूची के अनुसार विराट चमकी मूंग का अधिकतम भाव 8,700 रुपए और सामान्य मूंग का 8,400 रुपए प्रति क्विंटल रहा। ग्वार 7,000 से 7,700 रुपए, चना 6,400 से 6,792 रुपए और ज्वार 5,000 से 6,275 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इसबगोल के मध्यम भाव में 500 रुपए की गिरावट मंगलवार के मुकाबले बुधवार को इसबगोल के मध्यम भाव में 500 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को इसका उपलब्ध भाव 17,000 रुपए था, जो बुधवार को घटकर 16,500 रुपए रह गया। हालांकि अच्छी गुणवत्ता के इसबगोल का अधिकतम भाव 19,500 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा। जीरे का अधिकतम भाव 26,700 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। ग्वार के मध्यम भाव में भी गिरावट रही। मंगलवार को इसका उपलब्ध भाव 7,550 रुपए था, जबकि बुधवार को मध्यम भाव 7,400 रुपए रहा। इसका अधिकतम भाव 7,700 रुपए दर्ज किया गया। चने के भाव में भी नरमी रही। मंगलवार को इसका उपलब्ध भाव 6,701 रुपए था, जबकि बुधवार को मध्यम भाव 6,550 रुपए और अधिकतम भाव 6,792 रुपए रहा। मूंग के भाव में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को उपलब्ध भाव 8,655 रुपए के मुकाबले बुधवार को विराट चमकी मूंग का मध्यम भाव 8,550 रुपए रहा। इसका अधिकतम भाव 8,700 रुपए दर्ज किया गया। वहीं, सामान्य मूंग का मध्यम भाव 8,000 रुपए और अधिकतम भाव 8,400 रुपए रहा। सरसों में मामूली तेजी, सफेद तिल 15,500 रुपए तक बिका सरसों (रायड़ा) का अधिकतम भाव 8,600 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जबकि मंगलवार को इसका उपलब्ध भाव 8,506 रुपए था। इस तरह सरसों के भाव में मामूली बढ़त दर्ज हुई। तारामीरा का अधिकतम भाव 7,300 रुपए रहा, जो मंगलवार के समान था। अन्य जिंसों में काले तिल का भाव 12,000 से 14,500 रुपए और सफेद तिल का 13,000 से 15,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। कपास 9,000 से 9,700 रुपए और मोठ का अधिकतम भाव 8,000 रुपए दर्ज किया गया। असालिया 7,300 रुपए, दाणा मेथी 7,500 रुपए और सिंधी सुवा 9,500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। 5 से 10 नवंबर तक मंडी में अवकाश दीपावली के अवसर पर नागौर कृषि उपज मंडी में 5 से 10 नवंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी परिसर में कृषि जिंसों की नीलामी नहीं होगी। मंडी समिति के अनुसार 11 नवंबर बुधवार से नियमित नीलामी शुरू होगी। समिति ने किसानों से अपील की है कि अवकाश के दौरान अपनी कृषि जिंस मंडी परिसर में नहीं लाएं।