बुटाटी धाम से जोधपुर के लूणी जा रही एक ईको वैन चौराहे पर दूसरी साइड से आ रही कार से टकराकर पलट गई। इस दौरान ईको कार हाईवे घिसटते हुए 60 मीटर तक चली गई। घटना नागौर जिले के मेड़ता रोड थाना क्षेत्र रेण का है। जहां नेशनल हाईवे-58 पर स्थित जावली चौराहे पर हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। यहां देखें हादसे से जुड़ी तस्वीरें… बेकाबू होकर पलटी ईको, 60 मीटर तक घिसटते हुए गई रेण चौकी प्रभारी राम प्रकाश टांक ने बताया- घटना बुधवार दोपहर 12 बजे की है। बुटाटी धाम की ओर से आ रही एक ईको वैन जावली चौराहे पर जावली से रेण की ओर आ रही कार से आगे के हिस्से से टकरा गई। स्पीड तेज होने की वजह से ईको वैन बेकाबू हो गई और पलटकर 60 मीटर तक घिसटते हुए चली गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए। जिसमें ईको वैन ड्राइवर नरपत दास, थानदास, सूरजदास, हीरादास और लकवा पीड़ित भंवरदास (65) निवासी मोड़ी जोशियान, लूणी (जोधपुर) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रेण सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो गाड़ियों को जब्त कर चौकी में खड़ा कराया है। सीसीवीटी में कैद हुई घटना घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार ईको गाड़ी दूसरे कट से निकल रही कार के आगे से हिस्से से टकराकर बेकाबू हो गई और पलटकर 60 फीट कर घिसटते हुए चली गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बुटाटी धाम से लौट रहा था परिवार मौके पर मौजूद नोरतराम मेघवाल ने बताया- दोपहर 12 बजे चौराहे पर तेज धमाके जैसी आवाज आई। एक ईको कार सड़क पर घिसटते हुए जा रही थी। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला। घायल लोग एक ही परिवार के थे। वे मेड़ता के बुटाटी धाम में बुजुर्ग भंवरदास को लेकर फेरी लगाने के लिए लाए थे। फेरी लगाने के बाद परिवार वापस गांव लौट रहा था। मोड पर पहले भी हो चुके हैं हादसे स्थानीय परमेश्वर लाल ने बताया- जावली चौराहे पर 19 अक्टूबर को भी ट्रेलर ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया था। चौराहे के मोड पर अतिक्रमण के कारण सामने से आने वाले वाहनों को अंदाजा नहीं लगता है। यहां पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए हाईकोर्ट से आदेश जारी हो चुके हैं और उस पर लगी अस्थायी निषेधाज्ञा भी हट चुकी है। इसके बावजूद मोड़ पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। … यह खबर भी पढ़ें तेज रफ्तार कार पलटने से होटल मालिक की मौत, VIDEO:साथियों ने खिड़की से बाहर कूदकर जान बचाई, बेकरी के सामने पलटी गाड़ी जयपुर में रविवार रात बेकाबू कार के पलटने से होटल मालिक की मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य युवकों ने खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करणी विहार थाने के SI ओम प्रकाश ने बताया- हादसे में सुरेंद्र सिंह शेखावत (26) निवासी पलसाना सीकर की मौत हुई है। वह सिरसी रोड पर सैफरॉन होटल चलाते थे। (पढ़ें पूरी खबर)