दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था के रखरखाव के लिए नापासर में सोमवार, 2 नवंबर को सिटी फीडर की सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी। सहायक अभियंता कपिल गुप्ता ने बताया कि इस दौरान हरिरामपुरा, मुख्य बाजार, गोयलों का बास, स्टेशन रोड, रामसर रोड के आसपास का इलाका, पट्टा बास, हनुमान वाटिका, पारीक मोहल्ले के आसपास का इलाका और कल्याणसर गांव में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से तय समय से पहले जरूरी काम निपटाने की अपील की है।