नाथद्वारा में 44 श्रेणी पालीवाल समाज नवयुवक मंडल की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। पालीवाल समाज भवन में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान कुल 101 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। वहीं, 20 युवाओं ने संकल्प पत्र भरकर भविष्य में भी नियमित रक्तदान करने की शपथ ली। जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना उद्देश्य नवयुवक मंडल अध्यक्ष ने बताया कि शिविर का उद्देश्य श्री गोवर्धन राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को आपात स्थिति में समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। रक्तदान के प्रति जागरूकता दिखाते हुए 20 लोगों ने मौके पर संकल्प पत्र भरे और भविष्य में भी नियमित रक्तदान करने का प्रण लिया। शिविर में पालीवाल समाज के युवक-युवतियों के साथ अन्य समाज के युवाओं ने भी भाग लिया। चिकित्सा विभाग की टीम ने किया सहयोग शिविर में नाथद्वारा ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. दीक्षा रेवाल, डॉ. राजेश शर्मा, लैब टेक्नीशियन अनिल शर्मा और नर्सिंग अधीक्षक कमल मीणा सहित चिकित्सा विभाग की टीम ने सहयोग किया। श्रीनाथ नर्सिंग इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने भी व्यवस्थाओं में मदद की। आयोजन 44 श्रेणी पालीवाल समाज अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के सानिध्य में हुआ। नवयुवक मंडल अध्यक्ष लोकेश पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र बागोरा, संचालक प्रतीक पुरोहित सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाएं संभालीं।