राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान किया जा रहा है। नवलगढ़ पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। चुनावों को लेकर ग्रामीण इलाकों में जोरदार उत्साह है। नवलगढ़ में मतदान प्रतिशत मतदान केंद्रों पर सवेरे से मतदाताओं की कतार लगी है। सरपंच पद के प्रत्याशी और समर्थक मतदाताओं से समर्थन और वोट की अपील करते नजर आए। देखें मतदान से जुड़ी PHOTOS- इससे पहले 3 नवंबर को मतदाताओं ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए वोट डाला था। पंच और सरपंच के नतीजे आज शाम को ही आएंगे। इसके लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना की जाएगी और देर रात तक विजेताओं की घोषणा की जाएगी।