राजस्थान पंचायत चुनाव में आज दैनिक भास्कर न्यूज एप पर तीसरे चरण के सरपंच पद के दावेदारों के नाम पब्लिश किए जा रहे हैं। इसके लिए एप की टीम गांव-गांव पहुंची और सरपंच के लिए चल रही कवायद के बीच दावेदारों के नाम जाने। सरपंच ही गांव का मुखिया होता है, इसलिए गांवों में सरकार बनाने के लिए इन दिनों चुनावी जोड़तोड़ और जीत के समीकरण बनाए जा रहे हैं। कई गांवों में चार से पांच तो कई गांवों में इससे भी अधिक नाम सामने आए। जिससे ये मुकाबला रोचक बनता जा रहा है। हालाकि सही तस्वीर नामांकन के बाद ही स्पष्ट होगी और दावेदारों के नाम और भी बढ़ सकते हैं। तीसरे चरण में सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। इसके बाद चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को होगा। जिसके दावेदारों की लिस्ट आप दैनिक भास्कर न्यूज एप पर 11 नवंबर को देख सकेंगे।