भीलवाड़ा| शहर के प्रतिष्ठित नोबल इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक नतीजों में नया कीर्तिमान बनाया है। स्कूल ने लगातार चौथी बार शहर में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए। सफलता के पीछे विद्यार्थियों की लगातार मेहनत रही। शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा। अनुशासित माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधक ने विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों को बधाई दी। स्वास्तिक सोमानी ने 98.8 अंक हासिल किए। सौम्या सोनी ने 97.8 अंक लिए। छवि झंवर व देवंती खटीक ने 95 अंक प्राप्त किए। वैभव पाटनी को 94.6 अंक मिले। जलज लछवानी व शौर्य ठाकुर ने 93.8 अंक हासिल किए। आयुष सोनी ने 93.2 अंक, अनुज सिंगाठिया ने 93 अंक प्राप्त किए।