नोखा में पंचायत समिति सदस्य के आम चुनाव 2026 के लिए बुधवार 4 नवंबर को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी प्रिया बजाज की ओर से जारी सूची में यह जानकारी दी गई है। वार्ड 7 में सबसे ज्यादा नामांकन वार्ड 7 दांवा में सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। वार्ड 2 रासीसर और वार्ड 15 काकड़ा में 10-10 नामांकन हुए। वार्ड 9 सिलवा में 9 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। यहां कांग्रेस ने युवा मगनाराम गोदारा को प्रत्याशी घोषित किया है। अंतिम दिन इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किए। निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव चिह्न के लिए सेब, अलमारी, चारपाई, गुब्बारा, प्रेस, बक्सा, रेफ्रिजरेटर, कोट, बांसुरी, स्लेट, बाल्टी और मिक्सी जैसे विकल्पों को प्राथमिकता दी। वार्डवार नामांकन की स्थिति वार्ड 1 बड़ा बास रासीसर में 5, वार्ड 2 रासीसर में 10, वार्ड 3 मामटसर में 3, वार्ड 4 हियादेसर में 4 और वार्ड 5 नोखागांव में 3 नामांकन हुए। वार्ड 7 दांवा में 11 और वार्ड 8 केडली में 4 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। वार्ड 9 सिलवा में 9, वार्ड 10 मैयासर में 3, वार्ड 11 रायसर में 2 और वार्ड 12 मुकाम में 5 नामांकन हुए। वार्ड 13 और 14 में कुल 5 तथा वार्ड 15 से 18 तक कुल 20 नामांकन दाखिल हुए। इसी तरह वार्ड 19 सोवा में 6, वार्ड 20 सूरपुरा में 1, वार्ड 21 सलुंडिया में 3 और वार्ड 22 बीकासर में 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिला परिषद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे। भाजपा, कांग्रेस और आरएलपी के उम्मीदवारों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं भी अपनी साथियों के साथ पर्चा दाखिल करने पहुंचीं।