राजसमंद| बीएन पीजी गर्ल्स कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह, देशभक्ति के साथ मनाया। कार्यक्रम एनसीसी और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। उपप्राचार्य इंद्रसिंह राठौड़ ने मौजूद एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। एनसीसी की अधिकारी विनिता पालीवाल ने आयोजन का उद्देश्य बताया। छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रप्रेम की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी ललिता राठौड़ के मार्गदर्शन में हुआ। छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराया। इस दौरान धरा पालीवाल, सरोज राठौड़, सांपलाल जीनगर, कल्पा जोशी, अनीता शर्मा, महीपालसिंह झाला मौजूद थे।