टोंक| पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा टोंक जिले के लिए सलोनी खेमका (आईएएस) को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आमजन पंचायत आम चुनाव-2026 के संदर्भ में अपनी परिवेदना एवं शिकायत के लिए सर्किट हाउस, टोंक के कमरा नं. 102 में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही दूरभाष नम्बर 01432-294988 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित किसी भी शिकायत अथवा परिवेदना के लिए निर्धारित माध्यमों के जरिए चुनाव पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं।