भीलवाड़ा | गुलाबपुरा रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। अनुमानित उम्र करीब 40 वर्ष बताई है। हादसे में शरीर और चेहरा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे चेहरा पहचानने योग्य नहीं रहा। सूचना के अनुसार मृतक ने भूरे रंग की शर्ट और काले रंग का पजामा पहना हुआ था। तलाशी के दौरान उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। दाहिने हाथ पर महेश कुमार नाम का टैटू बना हुआ है। मृतक के शव को राजकीय चिकित्सालय गुलाबपुरा की मोर्चरी के डी-फ्रिज में सुरक्षित रखवाया गया है। जीआरपी चौकी भीलवाड़ा पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।