पचेवर| पंचायती राज चुनाव के तहत ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए बुधवार को नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। नवगठित पंचायत समिति पचेवर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए कुल 138 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक 11-11 प्रत्याशी पचेवर एवं बरोल ग्राम पंचायत से हैं, जबकि सबसे कम तीन प्रत्याशी नवगठित ग्राम पंचायत डोरिया में सरपंच पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रशासन मुस्त​ैद है।