पाली के बांगड़ हॉस्पिटल का मुख्य गेट और आसपास का क्षेत्र मंगलवार शाम 5100 दीपकों की रोशनी से जगमगा उठा। एक निजी स्कूल के 125 स्टूडेंट और 15 टीचर्स ने करीब तीन घंटे की मेहनत से हॉस्पिटल परिसर में दीपक सजाए और उन्हें जलाया। इसके साथ ही परिसर में आकर्षक रंगोलियां भी बनाई गईं। स्कूल की प्रिंसिपल दीपिका देवड़ा ने बताया कि स्कूल की ओर से पिछले 8-9 साल से हर दीपावली पर हॉस्पिटल में दीपक जलाकर खुशियों और रोशनी का संदेश दिया जा रहा है। स्टूडेंट को इस आयोजन में इसलिए शामिल किया जाता है, ताकि वे अपने परंपरागत त्योहारों और उनके महत्व को समझ सकें। हॉस्पिटल स्टाफ और स्टूडेंट रहे मौजूद आयोजन के दौरान हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, मुल्तानसिंह राजपुरोहित, स्कूल प्रिंसिपल दीपिका देवड़ा, सीमा, अर्जुन, हेरिक, सुमन, महिमा और शीतल मौजूद रहे। वहीं, स्टूडेंट प्रियंका, एंजेल, प्रद्युम्न सिंह और दिव्यांशी सहित कई स्टूडेंट ने भी दीपक सजाने और जलाने में हिस्सा लिया।