पाली में दीपावली पर आमजन की सुविधा और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने अलग-अलग विभागों के कंट्रोल रूम शुरू किए हैं। जिला कलेक्टर के निर्देश पर ये व्यवस्था की गई है। लोग संबंधित शिकायतों के लिए जारी नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। पेयजल और आगजनी की शिकायत पेयजल की शिकायत के लिए जलदाय विभाग की सहायक अभियंता शोभा कुमारी से 02932-221407 पर संपर्क कर सकते हैं। आग लगने पर दमकल बुलाने के लिए 02932-222173 और 02932-222101 पर प्रभारी रामलाल गहलोत को सूचना दे सकते हैं। स्वास्थ्य और खाद्य मिलावट की शिकायत स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण और खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत के लिए सीएमएचओ कार्यालय के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेदान्त गर्ग से 02932-257555 पर संपर्क कर सकते हैं। आग से झुलसने और आपातकालीन इलाज के लिए बांगड़ हॉस्पिटल के डॉ. इराम फैजी से 02932-226059 पर संपर्क किया जा सकता है। बिजली संबंधी शिकायत बिजली से जुड़ी शिकायत के लिए डिस्कॉम के इंजीनियरिंग सुपरवाइजर राजेश प्रजापत को 02932-281270 या 9257031366 पर कॉल कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।