पाली में दीपावली के त्यौहार को लेकर शहर के प्रमुख चौराहे पर आकर्षक रोशनी की गई है। शाम ढलने के बाद शहर का नजारा देखने लायक होता है। रोशनी से जगमगाते चौराहों पर कई युवा फोटो, वीडियो और रील बनाते नजर आ जाते है। इन चौराहों को सजाया पाली शहर का बांगड़ स्कूल तिराहा सर्किल, कलेक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल, व्यास सर्किल, सूरजपोल चौराहा, अम्बेडकर सर्किल, डागा सर्किल, गांधी मूर्ति, शिवाजी सर्किल सहित अन्य कई चौराहे सजाए गए हैं। इन दिनों आकर्षक रोशनी से सजे हुए नजर आ रहे है मानो दीपावली का स्वागत करेंगे। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट, यूआईटी ऑफिस सहित कई सरकारी ऑफिस और शहर का भीतरी बाजार भी आकर्षक रोशनी से सजा हुआ नजर आ रहा है।