पाली जिले की पाली, रोहट, देसूरी और बाली पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार को जुलूस निकाला। इस दौरान कई पंचायतों में बंपर जीत दर्ज हुई तो वहीं कई जगह वोटों का अंतर इतना कम रहा कि मतगणना कक्ष में आखिरी समय तक सांसें थमी रहीं। 21 साल की भावना बनीं सरपंच पाली जिले की देसूरी पंचायत समिति के नवसृजित ग्राम पंचायत गांथी गांव की भावना मेघवाल 225 वोटों के अंतर से जीतकर सरपंच बनीं। भावना की उम्र 21 साल 1 महीना हैं। वह जिले की सबसे कम उम्र की सरपंच बनी हैं, जो बीएससी की स्टूडेंट हैं। उन्होंने कहा कि गांव का विकास करना ही उनका लक्ष्य है। वहीं जिले की कई ग्राम पंचायतों में 60 साल की उम्र में सरपंच निर्वाचित हुए हैं। 34192 वोट खारिज हुए चारों पंचायतों में 34 हजार 192 वोट खारिज हुए। कई ग्राम पंचायतों में हार-जीत का अंतर महज कुछ वोटों का रहा। खारिज वोटों की संख्या कम होती तो कई कई ग्राम पंचायतों में परिणाम कुछ अलग देखने को मिलते। देखिए- पाली पंचायत में किस सरपंच को कितने मिले वोट देखिए- रोहट पंचायत में किस सरपंच को कितने मिले वोट देखिए- देसूरी पंचायत में किस सरपंच को कितने मिले वोट देखिए-बाली पंचायत में किस सरपंच को कितने मिले वोट