पाली जिले के पाली, रोहट, देसूरी और बाली पंचायत में सरपंच और वार्ड पंच के बाद शनिवार को उप सरपंच का चयन किया गया। कहीं पर निर्विरोध उप सरपंच बने तो कही पर वार्ड पंचों ने वोटिंग कर उप सरपंच का निर्वाचन किया। इस दौरान सभी जगह पुलिस जाप्ता तैनात रहा। बता दें कि दूसरे चरण के तहत पाली, बाली, देसूरी और रोहट पंचायत में पंच और सरपंच के लिए 30 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी और आज उप सरपंच के लिए चुनाव किए गए। इससे पहले फर्स्ट फेज में पाली जिले के सोजत, मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी नगर, रानी और सुमेरपुर पंचायत में सरपंच-वार्ड पंच और जिला परिषद-पंचायत समिति सदस्य के चुनाव हुए थे। देखिए- पाली की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच देखिए- रोहट की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच देखिए- देसूरी की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच देखिए- बाली की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच