पाली जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में छठी जिला रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बांगड़ कॉलेज स्थित स्केटिंग रिंक में किया गया। प्रतियोगिता में पाली जिले के 110 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 51 खिलाड़ियों ने जीते गोल्ड पाली जिला स्केटिंग संघ के सचिव मोहम्मद हाशमी जियाई ने बताया कि इसमें 51 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 38 ने रजत तथा 21 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में तरुण शर्मा, इमरान खान, अब्दुल रऊफ, इलियास गौरी और तनीषा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।