चित्तौड़गढ़ में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 4 लाख 60 हजार 231 मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इसके लिए 532 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सोमवार को जिला मुख्यालय पर अंतिम प्रशिक्षण और चुनाव सामग्री वितरण के बाद करीब 3100 कर्मचारियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। चुनाव चित्तौड़गढ़, भदेसर, कपासन, भोपालसागर और राशमी पंचायत समिति क्षेत्रों में होगा। 532 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग तीसरे चरण में 160 ग्राम पंचायतों के 93 पंचायत समिति वार्ड और 17 जिला परिषद वार्डों के लिए मतदान होगा। चित्तौड़गढ़ में 180, भदेसर में 114, राशमी में 91, कपासन में 81 और भोपालसागर में 66 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। करीब 3100 कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी सोमवार को जिला मुख्यालय पर मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के साथ ईवीएम, कंट्रोल यूनिट और अन्य चुनाव सामग्री वितरित की गई। सामग्री की जांच के बाद कर्मचारियों को बसों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने बताया - मंगलवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसके बाद 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा। 30 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया - प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगार्ड जवान तैनात रहेगा। पंचायत मुख्यालयों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। जिले में करीब 30 संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं, जहां हथियारबंद अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा पंचायत समिति स्तर पर रिजर्व पुलिस बल रखा गया है। जिला मुख्यालय पर भी रिजर्व फोर्स तैयार रहेगी। मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।