​पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए गुरुवार को मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने बुधवार को हड़मत, ढालर, सेंड मोटी और बोरकुंडा सहित विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का धरातल पर जाकर निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर की गई मूलभूत व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और पोलिंग टीमों की तैयारियों के बारे में जानकारी लीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह से सुचारू, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जाए। ​314 बूथों पर सरपंच व वार्ड पंचों के लिए वोटिंग ​जिले की 4 पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए क्षेत्र में कुल 314 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ​निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी (SDM) रामकुमार वर्मा सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, छाया और रैंप जैसी व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया, जिससे मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।