प्रदेश के 27 जिलों में तीसरे फेज के चुनावों के लिए 3716 पंचायतों में 5 नवंबर को वोटिंग है। सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों पर चुनाव हो रहे हैं। आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। कल वोटिंग के तुरंत बाद गिनती शुरु हो जाएगी। इसके बाद देर रात तक नतीजों की घोषणा होगी। कई जगहों पर अगले दिन तक नतीजों की घोषणा होगी। तीसरे फेज के लिए 27 जिलों में 1.06 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं जिनमें 55.48 लाख पुरुष और 51.33 लाख महिला वोटर है। चुनावों के लिए 11,869 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। आज उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट प्रकाशित होगी पंच सरपंच के लिए 11:00 बजे तक नामांकन का समय है। इसके बाद 11:30 से नामांकनों की जांच होगी। दोपहर बाद 2 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। दो बजे नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद पंच और सरपंच के फाइनल उम्मीदवारों की लिस्ट प्रकाशित होगी। उम्मीदवारो ंकी लिस्ट संबंधित पोलिंग स्टेशन पर चस्पा होगी। पंच, सरपंच के वोट बैलेट से होंगे, हाथ से लिखे जाएंगे उम्मीदवारों के नाम पंच और सरपंच के वोट बैलेट से हो रहे हैं। पंच और सरपंच के उम्मीदवारों के नाम बैलेट पर हाथ से लिखे जाएंगे।