पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने रास, जैतारण, जवाजा और नरबदखेड़ा पंचायत समितियों में एरिया ऑफिसर नियुक्त किए हैं। अधिकारी 2 से 6 नवंबर तक अपने क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। आदेश के अनुसार, रास पंचायत समिति के जोन 1 से 14 और जिला परिषद वार्ड 1 से 4 की जिम्मेदारी जिला परिषद ब्यावर के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा को दी गई है। उनका मुख्यालय उपखंड कार्यालय जैतारण रहेगा। जैतारण पंचायत समिति के जोन 1 से 14 और जिला परिषद वार्ड 5 से 8 के लिए प्रशिक्षु आरएएस पूनम को नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय भी उपखंड कार्यालय जैतारण रहेगा। जवाजा पंचायत समिति के जोन 1 से 15 और जिला परिषद वार्ड 14 से 16 की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग, ब्यावर के अधीक्षण अभियंता विजय सिंह मीना को दी गई है। उनका मुख्यालय उपखंड कार्यालय टॉडगढ़ रहेगा। नरबदखेड़ा पंचायत समिति के जोन 1 से 15 और जिला परिषद वार्ड 17 से 19 के लिए प्रशिक्षु आरएएस अंशिका अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। उनका मुख्यालय उपखंड कार्यालय ब्यावर रहेगा। कमल राम मीना ने अधिकारियों को तय अवधि में अपने क्षेत्रों की चुनावी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्हें संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ तालमेल कर चुनाव से जुड़े काम समय पर पूरे कराने को कहा गया है।