पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 1159 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है। आज 153 ग्राम पंचायतों के लिए भरे आवेदनों में से 1769 फॉर्म वैध पाए गए है।इनके से निर्धारित समय पर 610 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए है। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत टोंक जिले की 5 पंचायत समितियों की 153 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 1159 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। सरपंच पद के लिए कुल 1784 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 1769 वैध नामांकन पाए गए। इसके बाद 610 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस लिए। जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने बताया कि तृतीय चरण की 153 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के लिए चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा । दूसरे दिन 6 नवंबर को उपसरपंच का चुनाव होगा। चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है । उधर सरपंचों के लिए जैसे चुनवा चिन्ह आवंटित हुआ तो प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया। प्रत्याशी घर घर जाकर प्रचार कर रहे है। 65 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 251 प्रत्याशी: पंचायत राज के चौथे चरण में जिले की टोंक, टोडारायसिंह और निवाई पंचायत समिति के 65 सदस्यों के लिए आज नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन बुधवार को 251 नामांकन भरे है।