पंचायतीराज चुनावों के तीसरे फेज में मंगलवार को 27 जिला परिषदों और 116 पंचायत समितियों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई। जिला परिषदों के 377 वार्डों में 1305 और पंचायत समितियों के 2119 वार्डों में 7789 प्रत्याशी मैदान में थे। डीडवाना-कुचामन जिले की मकराना पंचायत समिति में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में लाठी-डंडे चल गए थे। दोनों प्रत्याशियों के समर्थक फर्जी मतदान का आरोप लगा रहे थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई थी। वोट देने आए बुजुर्ग की मौत दौसा में पालावास ग्राम पंचायत में वोट डालने के लिए बूथ पर लाइन में खड़े हरगोविंद गुर्जर (65) निवासी पाड़ली कलां की तबीयत बिगड़ गई थी। उनको जिला हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ब्यावर में जवाजा पंचायत समिति की रूढाना ग्राम पंचायत के पोलिंग बूथ पर वोट देकर बाहर निकलते ही पुनी देवी (70) की मौत हो गई। आशंका है कि उन्हें साइलेंट अटैक (हार्ट अटैक) आया था। दौसा, भरतपुर, डीडवाना-कुचामन के गांवों में मतदान का बहिष्कार परिसीमन के विरोध में दौसा के तीन गांवों और भरतपुर की बयाना पंचायत समिति के नगला सिंघाडा के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। डीग में कामां के नगला किशोर सिंह गांव में भी पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीण मतदान करने नहीं पहुंचे। डीडवाना-कुचामन में परबतसर के डारापुरा गांव में भी पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीण वोट करने नहीं पहुंचे। बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र शाहबाद उपखंड के कछियाथाना गांव में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया। … ये भी पढ़ें… सलूंबर । बालोतरा । कोटपूतली-बहरोड़ । प्रतापगढ़ । खैरथल-तिजारा । उदयपुर । सीकर । जयपुर । चित्तौड़गढ़ । श्रीगंगानगर । झुंझुनूं । सवाई माधोपुर । भरतपुर । बांसवाड़ा । दौसा । टोंक । जालोर । करौली । चूरू । बारां । धौलपुर । हनुमानगढ़ । बीकानेर । बूंदी । डीग । डीडवाना-कुचामन । ब्यावर ।