चाणोद | लापोद के सेठ श्री मोतीलाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित लापोद ग्राम पंचायत के सरपंच पन्नालाल, उपसरपंच इंद्रसिंह मेड़तिया, सभी वार्ड पंचों का प्रधानाचार्य हजाराम, स्टाफ ने साफा, माला पहनाकर स्वागत किया। उपसरपंच इंद्रसिंह मेड़तिया ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में परबतसिंह मेड़तिया, दशरथसिंह, बाबूलाल देवासी, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण अभिभावक मौजूद रहे।