मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पावटा दौरा खराब मौसम के चलते निरस्त हो गया। सीएम मंगलवार शाम 4 बजे कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा स्थिति पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल में आयोजित शहरी सेवा शिविर में हिस्सा लेने वाले थे। मगर दोपहर 3 बैजे तेज बारिश का दौर शुरु हुआ जो 3:30 तक चलता रहा। इस दौरान शिविर की व्यवस्थाएं खराब हो गईं। लोग बारिश से बचने के लिए कुर्सियों का सराहा लेते नजर आए। वहीं बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत बारिश ने बारिश से बचने के लिए शिविर में लगे बैनर का सहारा लिया। सांसद और विधायकों ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे सीएम की गैरमौजूदगी में सांसद राव राजेंद्र सिंह, विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़, बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत, आरसीए कन्वीनर मोहित समेत कई बीजेपी नेताओं ने लाभार्थियों को पट्टे बांटे और साइकिल वितरित कीं। मंगलवार सुबह ही तय हुआ था दौरा बता दें कि मंगलवार सुबह ही सीएम भजनलाल का कोटपूतली-बहरोड़ का दौरा तय हुआ था। इसके लिए प्रशासन की ओर से फौरन हेलीपैड और शिविर की तैयारियां की गईं। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सैंकडों पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मगर बारिश के चलते सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। … यह खबर भी पढ़ें सीएम ने नसीराबाद-केकड़ी-देवली फोरलेन सड़क का किया शिलान्यास:डिप्टी सीएम ने की विधायक की तारीफ, बोलीं- केकड़ी कहीं नहीं जा रही अजमेर के केकड़ी में फोरलेन सड़क परियोजना का शिलान्यास सीएम भजनलाल शर्मा ने किया है। ये वही मांग पूरी हुई है, जिसके लिए केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम करीब 231 दिन तक बिना चप्पल-जूते पहने रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)