सोशल मीडिया पर करोड़ों फॉलोवर ओर लोकप्रियता हासिल करने वाले पवन साहू की पत्नी कोमल साहू को महज 277 वोट मिले हैं। शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत फूलिया खुर्द के सरपंच चुनाव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पत्नी कोमल साहू की बुरी तरह से हार हुई, वे तीसरे नंबर पर रहीं। कोमल को मिले 277 वोट फूलिया खुर्द ग्राम पंचायत से भगवतीलाल सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व सरपंच कालूराम जाट को हराया भगवतीलाल सोनी को 1203 वोट व पूर्व सरपंच कालूराम जाट को 797 वोट मिले। कोमल साहू को 277 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रही। वोटिंग के दौरान पुलिस से उलझे थे पवन साहू के इंस्टाग्राम पर 70 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 2.7 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं जबकि फेसबुक पर ये आंकड़ा 3 मिलियन से ज्यादा का है। चुनाव प्रचार के दौरान भी उनकी फैन फॉलोइंग को लेकर काफी चर्चा हुई।पवन ने चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग को लेकर पुलिस कर्मियों से बहसबाजी भी की इसके बाद पुलिस ने इन्हे बाहर का रास्ता दिखा दिया था ।