फलोदी जिले के होपारड़ी और मोखेरी गांव में साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। अज्ञात साइबर ठगों ने दो लोगों के बैंक खातों से कुल 2 लाख 61 हजार 319 रुपए निकाल लिए। दोनों पीड़ितों ने फलोदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पांच ट्रांजेक्शन में सरकारी कर्मचारी के खाते से निकले 1.18 लाख होपारड़ी गांव में एक सरकारी कर्मचारी के बैंक खाते से पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 18 हजार रुपए दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। खाते से रकम निकलने के बाद कर्मचारी को ठगी का पता चला। मोखेरी में खाते से 1.43 लाख रुपए निकाले दूसरा मामला मोखेरी गांव का है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख 43 हजार 319 रुपए निकाल लिए गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं किया और न ही मोबाइल पर आई किसी अनजान फाइल को खोला। उनका कहना है कि मोबाइल पर कोई ओटीपी भी नहीं आई। इसके बावजूद बैंक खातों से रकम निकल गई। दोनों मामलों में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस बैंक खातों से हुए ट्रांजेक्शन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।