बड़बड़ | क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुरुकुल ब्लॉक बी मोलक्या खुर्द में सफाई के अभाव में गंदगी के अंबार लगे हैं। स्कूल परिसर में काफी दिनों से सफाई नहीं कराई गई। स्कूल के चारों ओर बड़ी झाड़ियां उग गई हैं। परिसर चारों तरफ से झाड़ियों से घिर गया है। परिसर में लंबी घास उग आई है। बच्चों को खतरनाक जानवरों का खतरा होने का डर है। ग्रामीणों ने बताया कि घास काफी दिनों से उगी है। इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि परिसर में टॉयलेट के आसपास भी गंदगी है।