सिरोही जिले में सरपंच और वार्ड पंचों के चुनाव के बाद शनिवार को उपसरपंच चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 10 बजे से पिंडवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनने के लिए मतदान हुआ। पिंडवाड़ा की 10 ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुने गए। इनमें नदिया ग्राम पंचायत में डॉ. हीराराम देवासी और गुजर में गणेश कवि निर्विरोध उपसरपंच चुने गए।