बूंदी| पानी की हर बूंद की बचत और वर्षा जल का संचयन भविष्य की जरूरत है। इसी संदेश के साथ जलदाय विभाग वृत्त की ओर से बीआरआईसीएस सतत जीवनशैली सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल सहेजने, पानी की बचत और वर्षा जल संचयन की शपथ ली। कार्यक्रम में एसई सुनीलकुमार शर्मा ने जल के महत्व और जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। पानी की टंकियों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया।