दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित लोकप्रिय 'दिमाग लगाओ इनाम पाओ' योजना में जिलेभर के पाठकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत सुमेरपुर निवासी पूनम कुमारी ने पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर इनाम में जीता, जिसे भास्कर टीम की ओर से उनके अभिभावक हीराराम मारू एवं पाऊ देवी ने पूनम कुमारी की ओर से ईनाम प्राप्त किया। पूनम कुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए भास्कर को बताया कि उनका परिवार 20 वर्षों से नियमित रूप से दैनिक भास्कर पढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को पहली बार इस तरह का कोई बड़ा पुरस्कार मिला है, जिससे पूरे घर में उत्साह का माहौल है। पूनम कुमारी ने बताया कि उन्हें दैनिक भास्कर में प्रकाशित होने वाले मोटिवेशनल समाचार और 'मधुरिमा' सप्लीमेंट पढ़ना सबसे अधिक पसंद है। इसके अलावा उन्हें राजस्थान की प्रादेशिक खबरें काफी आकर्षित करती हैं। अपनी शैक्षणिक यात्रा का जिक्र करते हुए पूनम (बीएसीएस डिग्री धारक) ने बताया कि दैनिक भास्कर ने उनके सामान्य ज्ञान को समृद्ध करने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। प्रतियोगी परीक्षाओं व उच्च शिक्षा की तैयारी के दौरान भी भास्कर उनके लिए बेहद मददगार साबित हुआ।