अजमेर शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने सफाई, बिजली, बेसहारा पशुओं और सड़कों से जुड़ी समस्याएं सामने रखी हैं। कहीं कई महीनों से सफाई नहीं होने से कचरे के ढेर जमा हैं तो कहीं टूटने की हालत में पहुंचा बिजली का पोल हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, सड़क और जलभराव से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक कीजिए… पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली... जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर' सुभाष नगर की गली नंबर 12 से रोहित शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि उनकी गली में पिछले 2-3 साल से करीब 4 फीट तक पानी भर जाता है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या सामने आने के बाद जेईएन शाहीन बानो ने इसका समाधान करवाया। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। प्रगति नगर में टूटी सड़कों की समस्या हुई दूर हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित प्रगति नगर रोड से अंजू जांगिड़ ने समस्या पोस्ट कर बताया था कि वार्ड नंबर 3 में सड़कों की हालत काफी खराब है। कई जगह सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। समस्या सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने इसका समाधान करवा दिया। अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान की जरूरत है... बीपीएल कॉलोनी में 2-3 महीने से सफाई नहीं, कचरे के ढेर जमा बीपीएल कॉलोनी से हेनरी माथुर ने समस्या पोस्ट कर बताया कि पारस हाइट्स अपार्टमेंट के पास पिछले 2-3 महीने से सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण वहां कचरे का ढेर जमा हो गया है और आसपास गंदगी फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से सफाई करवाने की मांग की है। मदार में टूटने की हालत में पहुंचा बिजली का पोल वार्ड नंबर 54 स्थित मदार से दीपक कुमार ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनकी गली में लगा बिजली का पोल टूटने की हालत में है। यह कभी भी गिर सकता है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से पोल को जल्द ठीक करवाने या बदलवाने की मांग की है। दयानंद कॉलोनी में बंदरों का आतंक, लोग परेशान शहीद अविनाश माहेश्वरी मार्ग स्थित दयानंद कॉलोनी से गौरव जैन ने समस्या पोस्ट कर बताया कि उनके क्षेत्र में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से बंदरों की समस्या का समाधान करवाने की मांग की है। अशोक विहार कॉलोनी में खुले में फेंका जा रहा अपशिष्ट अशोक विहार कॉलोनी से नवनीत शर्मा ने समस्या पोस्ट कर बताया कि गली नंबर 10 में खुले स्थान पर अपशिष्ट फेंका जा रहा है। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से खुले में अपशिष्ट फेंकने पर रोक लगाने और सफाई करवाने की मांग की है। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.सिसोदिया कॉलोनी में धंसा सीवर हुआ ठीक:चौरसियावास में गंदी नालियों की समस्या से मिली राहत 2. भजन गंज में 3 साल से खुला चैम्बर हुआ ठीक:बालाजी नगर में नालियों की हुई नियमित सफाई, रमेश चौधरी बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 3. भगवानगंज में सात दिन से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:रामगंज में पेयजल की समस्या से मिली राहत 4.उप–अधीक्षक डॉ. अमित यादव बने 'स्टार ऑफिसर':पंचोली चौराहे पर खाली प्लॉट की हुई सफाई 5.‘भास्कर समाधान’ बना प्रभावी जनमंच:3 महीने से टूटे ओपन जिम उपकरण, 2 महीने से सीवरेज जाम, घरों में आ रही गंदगी 6.जेईएन शाहीन बानो बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':अजमेर में सड़क, सफाई, पानी और आवारा पशुओं से जुड़ी समस्याएं सामने आईं 7.एक्सईएन किरण कंवर बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':एकता नगर और लोंगिया मोहल्ले में लंबे समय से बंद स्ट्रीट लाइट हुई चालू 8. जेईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':चार दिन से बंद थी स्ट्रीट लाइट, समस्या का हुआ समाधान 9.एईएन कन्हैयालाल जांगिड़ बने आज के 'स्टार ऑफिसर':सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी रोजमर्रा से जुड़ी समस्याओं पर प्रशासन सक्रिय 10. एईएन बीना बिड़ला बनीं आज की 'स्टार ऑफिसर':नाली, सफाई, स्ट्रीट लाइट और पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं पर समाधान जारी